फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश ने बृहस्पतिवार को तहसील से संबद्ध एक लेखपाल को निलंबित कर दिया। मामला जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए दो सौ रुपये मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रुधौली तहसील क्षेत्र के तप्पा पड़िया के केशवारा गांव में तैनात लेखपाल सूर्य प्रकाश का एक आवेदक से जाति प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में दो सौ रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था।
यह मामला दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है, मगर ऑडियो अब वायरल हो रहा है। प्रकरण को संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल सूर्य प्रकाश को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें