कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के एक गाली बाज डॉक्टर का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। ये डाॅक्टर जिले के एक सीएचसी के प्रभारी बनाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।
कुछ लोगों का आरोप है कि एक सीएचसी पर तैनात डाॅक्टर सुबह से शाम तक नशे में रहते हैं। फोन न उठाना, समय से ड्यूटी न आना और बात-बात में गाली गलौज करना उनकी आदत में शुमार है। आरोप है कि दो दिन पहले गाली बाज डॉक्टर ने एक मामले में सुरक्षा कर्मी से सहयोग मांगा। सुरक्षा कर्मी त्वरित सहयोग नहीं कर पाया। इससे डॉक्टर भड़क गए और फोन पर ही भड़ास निकालने लगे। आरोप है कि इसके पहले भी डॉक्टर सहकर्मियों के साथ गाली गलौज कर चुके हैं। संवाद