फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फेस रीडर एप से दर्ज होगी छात्राओं व शिक्षकों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेस रीडर एप से दर्ज होगी छात्राओं व शिक्षकों की हाजिरी
विज्ञापन

- कस्तूरबा विद्यालयों में इसी हफ्ते शुरू होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ छात्राओं की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के फेस रीडर एप के माध्यम से दर्ज होगी।
ऐसा न करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को दिसंबर माह के पहले सप्ताह में शत प्रतिशत व्यवस्था लागू करने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित होते है। यहां 13 सौ छात्राएं पंजीकृत हैं। 168 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियुक्ति है। अक्सर शिकायतें सामने मिलती रहती है कि शिक्षक और कर्मचारी समय से विद्यालय नहीं आते हैं। इसके अलावा छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत नहीं होती है।
इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है। बीएसए कार्यालय के अनुसार नई व्यवस्था के तहत अब फेस रीडर एप के माध्यम से छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विद्यालय का जो समय निर्धारित होगा, उसी के अनुरूप हाजिरी दर्ज होगा। यदि समय से नहीं पहुंचेंगे तो एप हाजिरी दर्ज नहीं करेगा। इसे दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरा कराना होगा। जिसके लिए बीएसए कार्यालय तैयारी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन कराई जाती थी, लेकिन अब शासन के निर्देश पर फेस रीडर एप के माध्यम से उपस्थिति भेजनी होगी। शासन की ओर से दिए गए निर्देश का पालन कराया जायेगा।
- डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें