फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उपभोक्ता ध्यान दें...मरम्मत कार्य अधूरे हैं, बिजली कटौती जारी रहेगी

Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनेस प्लान 2024-25 का अभी पूरा नहीं हो पाया काम
विज्ञापन

लो-वोल्टेज, कटौती और फाल्ट से राहत की न करें उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहरी उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से फिलहाल छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं है। कारण, गर्मी शुरू होने से पहले उपकेंद्रों, फीडरों और बिजली लाइनों की मरम्मत व जीर्णोद्धार के कार्य अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।
फरवरी के आखिर से शहर में बिजली संसाधनों के दुरुस्त करने का कार्य शुरु हुआ, लेकिन यह कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के बिजनेस प्लान का था, जो पूरा हो चुका है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बिजनेस प्लान का काम अब भी अधूरा है। बताया जा रहा है कि इस साल के करीब 75 काम अभी शुरू हुए हैं। यह गति नहीं पकड़ा पा रहा है। कारण, तापमान बढ़ने के बाद शटडाउन देने में आ रही दिक्कतों को बताया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत 11 केवी, 33 केवी व एलटी लाइन का काम होना है। इसके अलावा ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि, अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर, स्विच यार्ड आदि के काम प्रस्तावित हैं। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। जून तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें