फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फ्लाईओवर पर रोककर महिला व उसके बेटों को पीटा

Mon, 13 May 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गोटवा। नगर थाना क्षेत्र के बेलाडी फ्लाई ओवर पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही एक महिला तथा उसके दोनों बेटों को हांकी डंडों से पीटा। कलवारी की ओर जा रही पुलिस की गाड़ी देख आरोपी भागे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के हरनखा की रहने वाली रीता चौरसिया पत्नी संतोष चौरसिया अपने दोनों बेटे सचिन तथा शनि के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर भांदी जा रही थी। बेलाडी फ्लाई ओवर पर पीछे से दो मोटरसाइकिल पर चालक समेत चार लोग पहुंचे और उसकी गाड़ी को धक्का दे दिया। जिससे वह फ्लाई ओवर पर ही गिर गए। चारों ने उसे तथा उसके लड़कों को अपने साथ लाए हाकी डंडों से पीटना शुरु कर दिया। यह देख दहशत फैल गई। आसपास से गुजर रहे किसी ने उन्हें छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई। तभी कलवारी पुलिस की गाड़ी आ गई और चारों आरोपी भाग खड़े हुए। रीता चौरसिया की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें