फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन भरी जा रही 79 मजदूरों की हाजिरी, स्थल पर नहीं हो रहा काम

Mon, 29 Jul 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर ब्लॉक के कमरिया द्वितीय का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के कमरिया द्वितीय में मनरेगा के तहत चकरोड की पटाई का कार्य कराने के लिए 79 मजदूरों का मस्टररोल निकाला गया है। मगर, स्थल पर कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जबकि रोज मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी भरी जा रही है। मामले की शिकायत गांव के शिवचंद ने प्रशासन से की है।
मनरेगा के तहत हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शासन ने मौके पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था बनाई है। अब भ्रष्टाचारी इसे भी चकमा देने में सफल हो गए। वह ऑनलाइन व्यवस्था को धता बताकर कार्यस्थल का फर्जी फोटो अपलोड कर रहे हैं। जिले में रोज किसी न किसी ग्राम पंचायत से इसकी शिकायत मनरेगा अधिकारियों को मिल रही हैं। लेकिन, प्रभावी कार्रवाई न होने से प्रधानों व सचिवों की मनमानी थम नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा मामला बहादुरपुर के कमरिया द्वितीय गांव का है। यहां हरीराम के घर से धनषुधारी के खेत तक चकबंध निर्माण कार्य के लिए 79 मजदूरों के नाम से मस्टररोल निकाला गया है। काम 24 जुलाई से आठ अगस्त तक चलना है। आरोप है कि मस्टररोल पर 24 जुलाई से लगातार मजदूरों की फर्जी हाजिरी ऑनलाइन भरी जा रही है। जबकि स्थल पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहा है। शिकायत पर जब मौक का जायजा लिया गया तो उक्त जगह पर कोई मजदूर काम करता हुआ नहीं मिला।
...
कोट
मामले की शिकायत मिली है। सोमवार को स्थलीय जांच की जाएगी। यदि स्थल पर हाजिरी के सापेक्ष काम नहीं मिला तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-संजय शर्मा, डीसी, मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें