लालगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्हें घर में अकेला पाकर आरोपी देवर बाबर ने छेड़खानी की। यौन संबंध बनाने की कोशिश की। इस बारे में जब पति व घर के अन्य सदस्यों को बताया तो घरवालों ने उसे चुप करा दिया।
आरोप है कि आठ जुलाई की शाम करीब सात बजे एक बार फिर देवर ने उसका हाथ जबरदस्ती पकड़ लिया और कमरे में खींचकर ले गया। जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर अश्लील हरकत की। शोर मचाने व चिल्लाने से नाराज होकर अपशब्द कहा। मारपीट कर जानमाल की धमकी देते हुए कमरे में बंद कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील गौंड ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर के दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। विवेचना एसआई देवीशरण यादव को सौंपी गई है।