फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बकरी चराने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम करीब छह बजे बकरी चराने गई एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, किशोरी शाम को तटबंध की तरफ बकरी चराने गई थी। किशोरी का आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी गांव का 28 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और उसे घसीटते हुए दुष्कर्म करने की नीयत से गन्ने के खेत में ले जाने लगा। शोर मचाने पर अगल-बगल खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें