फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चारागाह की जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा रखने की कोशिश

Sun, 12 Jan 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के राजस्व गांव देवरिया का मामला, दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। राजस्व गांव देवरिया में चारागाह की जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का मामला सामने आया है। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सम्मान के साथ प्रतिमा को वहां से हटवा दिया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि प्रकरण में पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव के 22 बीघा चरागाह की जमीन पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से चबूतरा बनाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। रविवार की सुबह गांव के लोगों को जानकारी हुई तो तरह-तरह की गोलबंदी होने लगी। ग्राम प्रहरी नीरज ने कलवारी थाने पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, चौकी प्रभारी गायघाट राममणि उपाध्याय ने प्रतिमा को हटवा कर यथा स्थिति को बहाल किया। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले भी कुछ लोगों ने डॉ. आंबेडकर का फोटो लगाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। ग्रामीण और ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद कलवारी पुलिस और नायब तहसीलदार ज्योति सिंह मौके पर पहुंची थीं और फोटो को हटवा कर यथास्थिति बहाल रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें