फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेजाब से विवाहिता की हत्या का प्रयास, पहले मारा-पीटा; फिर ऊपर उड़ेल दिया- केस दर्ज

Mon, 23 Jun 2025 03:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

लालगंज थानाक्षेत्र के मायके में रह रही विवाहिता ने तहरीर दी है कि उनकी शादी मुंडेरवा थानाक्षेत्र के भैसा पांडेय निवासी मयंक पांडेय के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में पति समेत अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग की।
विज्ञापन
तेजाब गिराकर मारने का प्रयास किया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल में दहेज दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट कर ससुरालियों ने बैटरी का पानी गिराकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने पति समेत 11 ससुरालियों पर हत्या के प्रयास, मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लालगंज थानाक्षेत्र के मायके में रह रही विवाहिता ने तहरीर दी है कि उनकी शादी मुंडेरवा थानाक्षेत्र के भैसा पांडेय निवासी मयंक पांडेय के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में पति समेत अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग की। मांग पूरी न हो पाने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया।

बैटरी का तेजाब गिराकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि आरोपी पति मयंक, ससुर विंदेश्वरी पांडेय, सास रामरती देवी, चचेरे जेठ प्रवीन पांडेय, दीपक पांडेय, बड़े ससुर सतीशचंद्र पांडेय, छोटे ससुर फूलचंद्र पांडेय, चचेरी सास नीलम, चचेरी जेठानी प्रियंका, ननद प्रीति व प्रिया के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें