फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नदी से होकर गुजरा कैटमारन जलयान, जनवरी 2024 में कोलकाता आईलैंड से निकला था

Mon, 23 Jun 2025 03:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

पिछले वर्ष कोलकाता से कैटमारन जलयान अयोध्या जाने के लिए निकला था मगर दुबौलिया क्षेत्र में कुछ जगहों पर पानी कम होने से नदी में उथली जमीन पर वह फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद अयोध्या पहुंचा पाया था।
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र मे सरयू नदी से होकर गुजरता जलयान - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू नदी का जलस्तर बढते ही एक बार फिर कैटमारन जलयान की गतिविधि शुरू हो गई। रविवार को अयोध्या से चलकर दुबौलिया क्षेत्र से होकर यह जलयान कलवारी की तरफ गुजरता दिखाई पड़ा। कौतूहलवश क्षेत्र के लोगों की दुबौलिया क्षेत्र में तटबंध के पास भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन


पिछले वर्ष कोलकाता से कैटमारन जलयान अयोध्या जाने के लिए निकला था मगर दुबौलिया क्षेत्र में कुछ जगहों पर पानी कम होने से नदी में उथली जमीन पर वह फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद अयोध्या पहुंचा पाया था।

एक बार फिर सरयू का जलस्तर बढा तो कैटमारन अयोध्या दुबौलिया क्षेत्र होकर कलवारी की तरफ सरयू नदी से होकर गुजरता दिखाई पड़ा। तमाम लोग मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे। हालांकि इस बार नदी में पर्याप्त पानी होने के कारण अपनी रफ्तार में जलयान गुजर गया।
विज्ञापन


बता दें कि पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्रालय ने कोलकाता से अयोध्या तक सरयू नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40 घोषित किया है। कोलकाता के सागर आइलैंड से सात जनवरी 2024 को निकला कैटमारान इलेक्ट्रिक जलयान कई बाधाओं को पार करता हुआ अयोध्या जा रहा था।

इस जलयान को 17 जनवरी 21024 तक अयोध्या पहुंच जाना था, लेकिन घाघरा नदी में कई स्थानों पर पीपा पुल खोलने, कोहरे के कारण दिशा भ्रम और कई स्थानों पर पानी का जलस्तर कम होने के कारण यह भारी भरकम जलयान जगह-जगह फंसते जा रहा था। इस बार उम्मीद है कि निर्वाध रूप से यह गंतव्य तक पहुंच पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें