फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोशल मीडिया से वृद्ध की शिनाख्त कराने की कोशिश

Thu, 16 Jan 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। रेलवे ओवरब्रिज से पूरब चकचई गांव के पास रेलवे लाइन किनारे लोहे की सुरक्षा बाड़ में फंदे से लटके मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त दूसरे दिन बुधवार को भी नहीं हो सकी। इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया की मदद से आसपास के जिलों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे लाइन के किनारे लोहे से बैरिकेडिग की गई है, ताकि कोई जानवर रेलवे ट्रैक पर न आ सके। उसी लोहे की पत्ती में बुजुर्ग का गमछे के फंदे से लटका शव पाया गया था। शिनाख्त न होने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए उसे लटका दिया गया है। एसओ गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। संवादḄ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें