फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलक्ट्रेट के सामने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश

Sat, 03 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आवास पर कब्जे के लिए भाई से हक की लड़ाई लड़ रहे नगर थानाक्षेत्र के रजली निवासी युवक ने कलक्ट्रेट परिसर में पत्नी और बच्चे के साथ शुक्रवार को आत्मदाह की कोशिश की। पेट्रोल से भरी बोतल अपने ऊपर उड़ेलते देख मौजूद पुलिस कर्मी पहुंच गए और पेट्रोल से भरी बोतल छीनकर युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रजली निवासी संदीप को प्रधानमंत्री आवास मिला था। उसने बताया कि उसके भाई ने जबरदस्ती उसके घर से उसे निकाल करके घर पर कब्जा कर लिया है। साथ ही उसने उल्टा उसके ऊपर ही केस दर्ज करा दिया है। वह लगातार अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है। लेकिन, उसे न्याय नहीं मिला। संदीप ने बताया कि एक साल से दूधमुंहे बच्चे को लेकर न्याय के लिए भटक रहा है। पुलिस कह रही है कि यह राजस्व विभाग और विकास खंड स्तर का मामला है।
राजस्व कर्मी कह रहे हैं कि इस विवाद के निस्तारण की जिम्मेदारी ब्लॉक के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की है। वह अधिकारियों का चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गया लेकिन न्याय नहीं मिला। जबकि मजिस्ट्रेट के सामने समस्त ग्रामवासियों ने गवाही भी दी थी मगर, 29 अप्रैल को भाई व उसके परिवार के लोगों ने मारापीटा। इन सब से आजिज आकर उसने आत्मदाह का निर्णय लिया। एसएचओ राना डीपी सिंह ने बताया कि शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। उसकी मांगों को संबंधित विभाग के संज्ञान में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें