फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष से ठगी की कोशिश

Fri, 28 Jun 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत वर्मा के साथ साइबर ठगों ने ग्रीन गैस बिल के नाम पर ठगी करने की कोशिश की। न्यायाधीश के चौकन्ना रहने की वजह से ठग कामयाब नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर केस दर्ज कराने की तहरीर भेजी गई है। तहरीर में कहा है कि 26 जून को शाम करीब 5:15 बजे मोबाइल फोन पर ग्रीन गैस एजेंसी बताकर कॉल आई। खुद को अभिषेक बताने वाले ने कहा कि आपके लखनऊ आवास का ग्रीन गैस का बिल अपडेट नहीं है। उनके यह बताने पर कि कोई बकाया नहीं है। फिर भी वह बार-बार दबाव बनाने लगा। तीसरी बार उसके दबाव बनाने पर उन्होंने जैसे ही बताया कि वह जज हैं तो उसने फोन काट दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें