बस्ती। शहर के मालवीय रोड स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस बैंक के एटीएम का कैश चेंबर तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई। चोरों ने मशीन का बाहरी लॉक तोड़ दिया, मगर मुख्य लॉकतोड़ नहीं पाए। इस बीच सिक्योरिटी अलार्म भी बजने लगा। सूचना पर बैंक के अफसर के साथ पुलिस भी पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के रंजीत चौराहे के पास उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा स्थित है। रंजीत चौराहे पर बैंक के साथ एटीएम लगा है।
शाखा प्रबंधक अंकुर सिंह ने बताया कि 10 फरवरी की रात करीब एक बजे बैंक के एटीएम में एक संदिग्ध व्यक्ति अंदर घुसा। वह एटीएम के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने बाहरी लॉक को तोड़ दिया, मगर कैश चेंबर वाला लॉक से छेड़छाड़ करते ही सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक चोर मौके से भाग निकला। कोतवाल राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक अंकुर सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद