फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गल्ला व्यवसायी पर हमला कर पांच हजार रुपये लूटे

Sat, 01 Jul 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लूट में घायल गोविन्द गुप्ता जिलास्पताल में भर्ती
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बैरागल गांव के सामने बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के सामने बैठे गल्ला व किराना व्यवसायी के भतीजे पर हमला कर दिया। लकड़ी के डंडे व लोहे की राॅड से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जेब में रखे करीब पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बैरागल गांव निवासी अशोक गुप्ता की बैरागल गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर किराना एवं गल्ले की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अशोक का भतीजा गोविंद अपनी दुकान के बाहर कुर्सी लगा कर बैठा था। तभी पूरब दिशा से आए बाइक पर सवार तीन लोगों ने लोहे की राॅड व लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। गोविंद अचेत होकर कुर्सी से नीचे गिर गया। बदमाश उसकी जेब में रखे रुपये व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घायल गोविंद को परिवार के लोग सीएचसी कलवारी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के चाचा अशोक कुमार ने दुबौलिया पुलिस को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें