बस्ती। रुधौली पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के बढ़या राजा गांव में वारंटी जीत नारायण मौर्य के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। चौकी प्रभारी हनुमानगंज के नेतृत्व में फरार वारंटी के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई करने के लिए संबंधित गांव में पहुंची। इस दौरान वारंटी को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई। संवाद