फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन निगरानी में एटीएम.. बेखौफ बदमाश कर रहे सेंध लगाने की कोशिश

Thu, 13 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
यूनियन बैंक का एटीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आबादी के बीच वाले एटीएम को भी निशाना बनाने से चूक नहीं रहे। सोमवार की रात शहर के मालवीय रोड के रंजीत चौराहे और बभनान कस्बे के एटीएम में चोरी की कोशिश की गई।
गनीमत रही कि चोर अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए वरना एक बार फिर कप्तानगंज, छावनी और दक्षिण दरवाजा जैसी घटना हो गई होती, जिसमें चोर एटीएम का चेंबर काटकर 50 लाख रुपये से ज्यादा चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए बुधवार को शहर के कुछ एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तो पता चला कि सब कुछ रामभरोसे चल रहा है। दोपहर एक बजे मालवीय रोड स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नजर नहीं आया। बैंक के शाखा प्रबंधक धर्मनाथ ने बताया कि एटीएम की सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी हो रही है। गार्ड बैंक में आए हैं।
दोपहर 1:15 बजे आईडीबीआई बैंक के एटीएम पर एक होमगार्ड और एक अन्य गार्ड नजर आए, मगर उस समय तक गार्ड की ड्यूटी समाप्त हो रही थी। बैंक बंद था। फोन पर बैंक के प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एटीएम पर सीसीटीवी कैमरे चालू हैं।
विज्ञापन

गार्ड तैनात हैं। एटीएम में एचडी क्वालिटी के कैमरे लगे हैं जो ग्राहक का एकदम साफ फोटो लेता है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
दोपहर 1:45 बजे मालवीय रोड स्थित केनरा बैंक का एटीएम भी बंद मिला। बैंक भी बंद था। जबकि दोपहर 1:50 बजे मालवीय रोड स्थित पीएनबी के एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नजर नहीं आया। आसपास के लोगों का कहना था कि एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं रहता है।
एटीएम बूथ पर रुपये निकालने आए शहर के रहने वाल घनश्याम ने बताया कि सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती जरूरी है। क्योंकि इन दिनों साइबर अपराध बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें