फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हटाए गए एटीएम गार्ड...सुरक्षा पर संकट

Tue, 03 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में सभी बैंकों ने एटीएम से हटा दिए सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन

एटीएम से रुपये जमा-निकासी में ग्राहकों को हो रही दिक्कतें
170 एटीएम पर तैनात 510 सुरक्षाकर्मी हो गए बेरोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में एटीएम से सुरक्षाकर्मी हटा दिए गए हैं। इससे सुरक्षा गार्ड बेरोजगार हो गए तो दूसरी ओर बैंक ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम में तैनात गार्ड ग्राहकों केे लिए भी मददगार साबित होते थे। जमा-निकासी में आने वाली समस्याओं पर सुरक्षाकर्मी ग्राहकों की मदद करते थे। इससे सुरक्षा के साथ ग्राहकों का भरोसा भी बना रहता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
जिले में ग्राहकों की सुविधा के लिए 170 एटीएम लगाए गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए महीनेभर पहले तक गार्ड तैनात थे। अब बिना सुरक्षाकर्मी एटीएम में कोई भी अवांक्षित व्यक्ति घुस कर ग्राहकों की गोपनीयता भंग कर सकता है। पूर्व में जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। एटीएम को ही लूट लिया गया था। सोमवार को शहर के कंपनी बाग, फव्वारा चौराहा, मालवीय रोड, गांधीनगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, बांसी रोड, स्टेशन रोड, जिला पंचायत, पानी टंकी के पास स्थित एटीएम की पड़ताल की, लेकिन कहीं भी सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आए। इसके अलावा हर्रैया, विक्रमजोत, परशुरामपुर, बभनान, गौर, टिनिच, रुधौली, भानपुर, बनकटी आदि कस्बों में भी लगे एटीएम पर सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे।
विज्ञापन

...
बेरोजगार हो गए 510 सुरक्षा गार्ड
एटीएम से सुरक्षा गार्ड हटाने का खामियाजा ग्राहकों को भुगतना ही पड़ रहा है, लेकिन हटाए गए कर्मियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। 24 घंटे एटीएम की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पर तीन-तीन कर्मी लगाए गए थे। जो आठ-आठ घंटे की शिफ्टवार सेवाएं दे रहे थे। इसी कार्य से उनके घर का खर्चा चलता था। जिले में 170 एटीएम पर लगाए गए 510 सुरक्षा कर्मी बेरोजगार हो गए। बनकटी के राम सुमेर पांडेय महीनाभर पहले एटीएम के सुरक्षा गार्ड थे। वह बताते हैं कि नौकरी चली गई, अब घर पर खेती कर रहा हूं।
...
- छह किमी दूर गांव से रुपये निकालने रुधौली आया था। एटीएम चलाना नहीं आता है। पहले यहां एक गार्ड थे, उन्हीं से निकलवा लेता था। अब किसी और से निकलवाने में डर लग रहा है।
-अब्दुल कलाम, तिलंगी
...

- मुंबई से बेटे ने कुछ रुपये भेजे थे जिसे निकालने एटीएम आई थी। पहले गार्ड की मदद से रुपये निकाल लेती थी। आज कोई गार्ड नहीं दिख रहा है। अब कल किसी को साथ लाकर आऊंगी।
-साईदुनिशा, गंधरिया बुजुर्ग
...
एटीएम पर सुरक्षाकर्मी होना बेहद जरूरी है। यह एटीएम चलाने के बारे में कम जानकारी रखने वाले लोगों के लिए मददगार साबित होते हैं। सुरक्षाकर्मियों को हटाकर बैंकों ने ठीक नहीं किया।
-अनिल कुमार सिंह, अठदमा मिलकर्मी
...
- सुरक्षाकर्मी कई मामलों में मददगार साबित होते हैं। एक बार एटीएम में कुछ रुपये फंस गए थे जो निकले ही नहीं, तब सुरक्षाकर्मी ने बैंक को सूचना देकर रुपये निकलवाए थे।
-दिनेश पांडेय, व्यवसायी
...
ग्राहक सेवा केंद्र हो सकते हैं विकल्प
यदि आप एटीएम से रुपये का लेनदेन करते हैं, लेकिन आपको एटीएम चलानी नहीं आती है। ऐसे दशा में बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र की मदद से रुपये का लेनदेन अधिक सुरक्षित हो सकता है। घर के पास ग्राहक सेवा केंद्र पर जाएं और बायोमैट्रिक मशीन से जमा निकासी की प्रक्रिया पूरी करें। यह एटीएम से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन

...
एटीएम इस्तेमाल करते समय रहें सावधान
- एटीएम से रुपये निकालते समय पूरी गोपनीयता रखें। यह सुनिश्चित करें कि एटीएम में पिन नंबर दर्ज करते वक्त कोई देख न रहा हो।
- रुपये निकासी के बाद यह देखें कि मशीन में वेलकम स्क्रीन आ गई हो। उससे पहले मशीन न छोड़ें।
- यह सुनिश्चित करें कि आपका मौजूदा मोबाइल फोन नंबर बैंक में रजिस्टर्ड हो। इससे आपको बैंक से सभी लेनदेन के अलर्ट मिलते रहेंगे।
- एटीएम के पास लोगों की संदेहास्पद गतिविधि पर नजर रखें और अनजान लोगों से बातचीत न करें।
- एटीएम में यदि कोई एक्स्ट्रा डिवाइस लगी हो तो उस पर नजर रखें।
- एटीएम से कैश न निकलने और रुपये कटने की स्थिति में तत्काल बैंक को सूचित करें।
...
कोट
- बैंकों ने अब एटीएम की ऑनलाइन निगरानी शुरू कर दी है। सर्विलांस के माध्यम से एटीएम की मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि कोई भी एटीएम के साथ छेड़खानी करता है तो एटीएम में सायरन बजेगा और इसकी सूचना सीधे बैंक के मुख्यालय पहुंचेगी। सुरक्षाकर्मियों को रखना अब बैंक के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो गया है।
-रुद्र नरायण मौर्या, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें