उत्तरी क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र- संवाद
मुंडेरवा। गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में बुधवार से दो दिवसीय उत्तरी क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में सरिता और बालक वर्ग में सूरज अव्वल रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है, क्योंकि स्वास्थ्य शरीर से ही हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में गन्ना विकास इंटर कॉलेज के अलावा वाल्टर गंज बस्ती, जीजीआईसी बस्ती, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, ओड़वारा इंटर कॉलेज बस्ती, गनेशपुर, बेलाड़ी सहित अन्य टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संतोष कुमार पांडेय और अरविंद पांडेय ने संचालन किया।
-
प्रमुख परिणाम
बालिका वर्ग:
- 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ : ज्योति गुप्ता (प्रथम), सरिता (द्वितीय), कीर्ति और राधा (तृतीय)
- 400 मीटर : सरिता (प्रथम), प्रिया (द्वितीय), अंजली (तृतीय)
-
बालक वर्ग:
- 100 मीटर व 200 मीटर: मुहम्मद कैफ (प्रथम), सोनू (द्वितीय), अब्दुल अजीज (तृतीय)
- 400 मीटर : सूरज चौधरी (प्रथम), आजम (द्वितीय), सोनू (तृतीय)