बस्ती। अठदमा चीनी मिल का पेराई सत्र बुधवार रात 10 बजे समाप्त हो जाएगा। महाप्रबंधक गन्ना एसके त्रिपाठी व इकाई प्रमुख ओमपाल सिंह ने बताया कि जिन किसानों के पास गन्ना अवशेष है वह बुधवार को 10 बजे से पहले आपूर्ति कर दें। इसके बाद मिल बंद कर दी जाएगी। किसानों से खरीदे गन्ने के मूल्य का भुगतान निरंतर किया जा रहा है। संवाद