फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में अभाविप ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 Mar 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई घटना का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर के कचहरी चौराहा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया।
अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य आकाश गौड़ ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार लगातार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं। भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का संरक्षण दे रही हैं। पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की नीति से आम जनमानस त्रस्त है। कानून व्यवस्था की जर्जर स्थिति से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विकास कसौधन ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ ज्यादती का घटनाक्रम जब सामने आई, तभी से विद्यार्थी परिषद न्याय की मांग को लेकर पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों में प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें