फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कल होगी अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 24 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षाणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 व 9 में प्रवेश परीक्षा की 25 फरवरी को होनी है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दुबे ने बताया कि परीक्षा सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे चलेगी। इसके लिए संतकबीर नगर में मौलाना आजाद इंटर काॅलेज व मुस्लिम इंटर काॅलेज महदेइया, संतकबीर नगर में एएसएच एंड जीआरएस इंटर काॅलेज, बस्ती में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर काॅलेज बस्ती को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सभी परीक्षार्थी अपने जिले के परीक्षा केंद्रों पर ही शामिल होंगे। उनका प्रवेश पत्र 24 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संबंधित जिलों के श्रम कार्यालयों से वितरित होगा। कक्षा 6 में 624 और 9 में 435 उम्मीद पात्र पाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें