फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायत सहायकों के 124 पद खाली, नहीं हो रही नियुक्ति

Sat, 24 Feb 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों को योजनाओं के लाभ के लिए ब्लाॅक तक लगानी पड़ रही दौड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले के करीब 124 गांवों में पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। इससे मिनी सचिवालयों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नागरिकों को अपने कार्यों के लिए ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जबकि मिनी सचिवालयों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही नागरिकों की अभिलेखीय व योजनाओं से संबंधित जरूरतों को पूरा करना है।
जनपद में 1235 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें मिनी सचिवालय का निर्माण कराया गया है। सचिवालयों में साज-सज्जा कराकर उनमें कंप्यूटर उपकरण, फर्नीचर आदि की व्यवस्था की गई है। दो साल पहले प्रधान सीट के आरक्षण के आधार पर सहायकों की भर्ती हुई थी। इसके बाद सहायकों को विभागीय कार्यों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से उन्हें प्रशासन ने प्रशिक्षण भी दिलाया था। जिले में 1111 पंचायत सहायक सेवाएं दे रहे हैं। नियुक्ति के बाद तमाम पंचायत सहायकों का मोह भंग हो गया तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ऐसे सहायकों की संख्या 52 बताई जा रही है। जबकि 72 ग्राम पंचायतों में नियुक्ति में विवाद अथवा अन्य कारणों से नियुक्ति ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
पंचायत सहायक न होने से प्रभावित हो रहे कार्य

मिनी सचिवालयों में इंटरनेट की सुविधा दी गई है, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं में लाभ के लिए भटकना न पड़े। इसके अलावा सभी सचिवालयोंं में एक बैंक सखी की भी नियुक्ति है। मगर, तमाम जगह पंचायत सहायक न होने के कारण ग्रामीणों को पेंशन, आवास, शुद्ध पेयजल आदि से संबंधित शिकायतों और योजनाओं में आवेदनों के लिए ब्लॉक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें