बस्ती। संभागीय परिवहन कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रथम परिवहन मेले में 48 वाहन स्वामियों ने 30.46 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा किया। वहीं, 43 वाहन स्वामियों को पेनाल्टी में कुल 1.33 लाख रुपये की छूट दी गई। मेले में वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बकाया कर जमा करने और मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
मेले का उद्घाटन हर्रैया विधायक के प्रतिनिधि एवं विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने किया। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि इसके लिए छह काउंटर बनाए गए थे, जहां कर्मचारियों ने आवेदकों के कार्यों का तत्काल निस्तारण किया।