फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आमा-पचलौरिया मार्ग पर हर कदम पर राहगीरों का इम्तहान

Mon, 11 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। आमा से पचलौरिया को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग ग्राम पंचायत घुरहूपुर से पचलौरिया तक जाता है। इसका निर्माण करीब 20 वर्ष पहले कराया गया था।
विज्ञापन

यह क्षेत्र के नोनहा, झग्गापुर, बोधपुर, निद्धीपुर, शीतलनगर, हल्काभीरी, डिगरभरिया, बैदोलिया, बदलूपुर, पंडितपुर, केवटहिया सहित दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ता है। इससे होकर ग्रामीण जिला व ब्लाॅक मुख्यालय तक आते जाते हैं। मार्ग में बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी सियाराम राजभर, विनोद कुमार ने बताया कि चुनाव के समय विधायक ने इसके निर्माण का वादा किया था। लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हुआ। प्रधान संतप्रकाश सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अफसरों से कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई।
-
आमा से पचलौरिया मार्ग पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। निर्माण के लिए धन स्वीकृति के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कविंद्र चौधरी, विधायक, कप्तानंगज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें