फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिल चलवाने और बकाया भुगतान का दिया भरोसा

विज्ञापन
मिल कर्मचारियों के धरना में शामिल होते रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मंगलवार को वाल्टरगंज स्थित गोविंदनगर चीनी मिल में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने मिल चलवाने और बकाया भुगतान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ऐश्वर्य राज ने कहा कि गोविंदनगर चीनी मिल को दोबारा चालू कराने और श्रमिकों व गन्ना किसानों का बकाया भुगतान दिलाने के लिए उनका हरसंभव प्रयास जारी है। वाल्टरगंज चीनी मिल के कर्मचारियों और किसानों से उनका जुड़ाव काफी पुराना है। उनका संघर्ष किसी पद तक सीमित नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्षों से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों और किसानों के चेहरों पर आज भी उम्मीद दिखाई दे रही है। यह देखकर उन्हें संतोष हुआ। वाल्टरगंज चीनी मिल केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का आधार रही है। मिल के दोबारा चालू होने से पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम चौधरी, सुनील पांडेय, अजय सिंह, विवेक चौधरी, रवि तिवारी, अमरनाथ चौधरी, सौरभ रायल, बब्बू खान, अतुल सिंह, रंजीत सिंह, रहमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें