फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुर्व्यवहार के आरोप में सहायक अध्यापिका निलंबित

Mon, 19 Aug 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विद्यालय में मनमाने ढंग से आने-जाने व अन्य स्टाॅफ के साथ दुर्व्यवहार के मामले में बीएसए अनूप कुमार ने एक सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। निलंबन के समय वह दूसरे विद्यालय से संबद्ध रहेंगी। पहले भी उपस्थिति पंजिका फाड़ने के आरोप में निलंंबित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


सांऊघाट विकास खंड के सबदेइया खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पूजा सरोज के खिलाफ विद्यालय की शिक्षामित्र प्रीति गुप्ता ने 10 जुलाई को बीईओ से शिकायती की थी। आरोप लगाया था कि सहायक अध्यापक ने विद्यालय अवधि में उनके साथ मारपीट की थी। घटना की प्रत्यक्षदर्शी शिक्षामित्र शशि देवी व रसोइया सुंदरी है। बीईओ जब विद्यालय निरीक्षण करने पहुंचे तो सहायक अध्यापक पूजा सरोज बिना सूचना के विद्यालय से गायब मिलीं।
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि महिला शिक्षामित्र ने सांऊघाट के बीईओ को शिकायती पत्र देकर सहायक अध्यापक पर दुर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें