फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहायक चीनी आयुक्त ने किया गन्ना सर्वे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर परिक्षेत्र के सहायक चीनी आयुक्त देवेंद्र प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गन्ना सर्वेकर्ता कार्मिक के पास संबंधित जिला अधिकारी स्तर से निर्गत गन्ना सर्वे लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक संदीप वर्मा मौके पर उपस्थित नहीं हैं। केएम सुगर मिल मसौधा चीनी मिल प्रबंधन के उपस्थित क्षेत्रीय अधिकारी अशोक पांडेय, गन्ना प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि चीनी मिल क्षेत्र के कुल गन्ना क्षेत्रफल का लगभग 62 प्रतिशत पौधा गन्ना का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गन्ना पौधे में सिर्फ एक प्रतिशत 0238 प्रजाति के गन्ने की बुवाई पेराई सत्र 2026-27 के लिए की गई है। बताया गया कि जून 2026 के अंतिम सप्ताह तक गन्ना सर्वे एवं पेड़ी गन्ना का सत्यापन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें