कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के सुअरहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में सुअरहा निवासी छोटेलाल ने बताया कि दो दिन पहले गांव के राम आशीष अपनी मां के साथ मारपीट कर रहे थे। उस दौरान उनके भाइयों चिनगी और राम कुमार ने बीच-बचाव किया था। आरोप है कि इसी बात की रंजिश में राम आशीष, सूरज तथा उनके कुछ रिश्तेदारों ने दोनों भाइयों को घेर कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। संवाद