कलवारी। बस्ती टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में मंगलवार की रात लगभग 11 बजे पीएचसी मरवटिया की एंबुलेंस कलवारी की तरफ से नगर की तरफ जा रही थी जैसे ही कुसौरा बाजार पहुंचा कि सामने आए साड़ को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के उस पार एक कार से टकरा गई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एंबुलेंस के चालक प्रवीण कुमार यादव तथा ईएमटी अक्षय कुमार को चोट आ गई। इलाज के लिए उनको कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। संवाद