फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मुइली गांव में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। मुइली गांव निवासी छोटेलाल की पत्नी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर उसके पति छोटे लाल और इनके तीन सगे भाइयों के बीच कुछ वर्षों से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे जगदीन, राहुल व अन्य उसके हिस्से के खेत की धान रोपाई कराने के लिए जबरन जुताई करवा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर घर पर मौजूद उसके बेटे विशाल और बेटी रोशनी ने खेत में जाकर मना किया तो उक्त चारों ने अपशब्द कहते दोनों को मारा-पीटा। सूचना पर वह और उसके पति खेत में पहुंचे तो विपक्षीगणों ने डंडे से दोनेां को भी पीटकर घायल कर दिया और जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें