बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के कठौतिया सावडीह में बिजली के तार जोड़ने को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी राज कुमार चौधरी ने तहरीर में बताया कि 14 जून को शाम करीब चार बजे मेरा बेटा विनय कुमार द्वारा अपनी लाइट जुडवाने के लिए प्रयास किया जा रहा था। विपक्षी मेरा बिजली जोड़ने से मना किया थे। जबकि मेरा बेटा विनय कुमार पूछने गया कि भाईया मेरा तार जोड़ने से क्यों मना किया इसी बात से नाराज होकर डंडे से विनय कुमार को मार दिया। जिससे दाहिने हाथ के अंगूठे में गहरी घाव हो गए। इस मामले में पुलिस ने अनूप, जीतू समेत दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद