बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के अनपाखोर गांव में शुक्रवार की देर शाम गांव से बरात निकलते समय रास्ते में पेड़ के डाल में डीजे वाहन फंस गया। विवाद में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। लालगंज थाना क्षेत्र के अनपाखोर गांव निवासी योगेंद्र कुमार बताया कि शुक्रवार को उसके छोटे भाई की शादी थी। देर शाम बरात निकल रही थी कि गांव के ही मुख्य रास्ते पर आम के पेड़ के डाल डीजे वाहन में फंस गया तो उसे काट दिया। जिसको लेकर पेड़ मालिक ने उसे मारपीटा। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद