चारदीवारी बनवाने पर मारपीट, सात पर केस
दुबौलिया। स्कूल की बाउंड्रीवाल का निर्माण करवा रहे निवर्तमान प्रधान के प्रतिनिधि को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।
दुबौलिया के प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह के भाई यशवंत सिंह की ओर से दुबौलिया पुलिस को दी गई तहरीर के बाद सात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर में लिखा है कि जीवपुर गांव में जूनियर हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रशासक की अनुमति से वह देख-रेख कर रहे थे। आरोप लगाया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे गाड़ी से कुछ लोग पहुंचे और उन पर तमंचे से फायर किया, लेकिन निशाना चूक गया। उसके बाद लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस ने वेद प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, गुरु प्रसाद, रवि सिंह, गगन सिंह, सनी सिंह, साहिल सिंह आदि पर मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी दुबौलिया भेजा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों का शांतिभंग में चलान किया गया है। गाड़ी भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।