बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के रतनपुरवा में महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। रतनपुरवा निवासी सुनीता चौधरी पत्नी पारसनाथ चौधरी का आरोप है कि वह 22 अगस्त को अपने खेत में घास छील रही थी। तभी विपक्षी पहुंचे और अपशब्द कहते हुए मारने लगे। जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के महेंद्र चौधरी और मनीष चौधरी पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद