फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरे दिन अभ्यर्थियों को गणित ने उलझाया

Sun, 25 Aug 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा देकर निकले अधिकतर अभ्यर्थियों ने बताया कि जीके के कुछ प्रश्न पहले दिन से आसान थे। मगर, गणित व रीजनिंग पिछली बार के अपेक्षा कठिन थे। गणित के सवालों में अधिक कैलकुलेशन करना पड़ा। माइनस मार्किंग के कारण बहुत सोचकर समझ कर उत्तर दिया।
अभ्यर्थी अर्चना अग्रहरि ने बताया कि करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल बहुत कम आए थे। जीके के अधिकतर प्रश्न सरल थे। गणित के प्रश्न कठिन थे। ऐसे में माइनस मार्किंग के कारण कम सवाल किए।
विज्ञापन

संतकबीरनगर की काजल ने बताया कि परीक्षा में विभाग से जुड़े प्रश्न नहीं पूछे गए थे। कम्प्यूटर से जुड़े प्रश्न पहले दिन की तरह तीन-चार आए। पास होने की पूरी उम्मीद है। अब फिजिकल की तैयारी में जुट जाऊंगी।
अभ्यर्थी शिवांगी ने कहा कि हिंदी व सामान्य ज्ञान के सवाल आसान थे। कुछ सवालों के दो-दो विकल्प सही प्रतीत हो रहे थे। सबसे कठिन गणित के सवाल थे। इन्हें हल करने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन

श्वेता ने बताया कि हिंदी, जीके और रीजनिंग से जुड़े सवाल आसान लगा, लेकिन गणित के सवाल काफी कठिन थे। चक्रवृद्धि ब्याज पर कई सवाल पूछे गए थे। माइनस मार्किंग के कारण गणित के कई सवाल छोड़ देना पड़ा। फिर भी पेपर अच्छा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें