फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैस एजेंसी पर विवाद के बाद मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बारीघाट स्थित गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार शाम गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बरतानिया गांव निवासी संगीता ने सुबह ओटीपी देने के बावजूद देर तक गैस न मिलने पर विरोध किया, जिस पर कर्मचारियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। महिला के सिर में चोट आई। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के गांव के लोग एजेंसी पहुंच गए और हंगामा करते हुए शीशे का दरवाजा समेत अन्य सामान तोड़ दिया। सूचना पर लालगंज चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तोड़फोड़ करने वाले भाग चुके थे। पुलिस के अनुसार, एजेंसी की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें