बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गाऊखोर में मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित अंगद प्रसाद निवासी गाऊखोर ने तहरीर में बताया कि वह 29 जुलाई को अपने पक्के मकान का खिड़की लगवा रहा था। उसी समय विपक्षी जोहन, सोहन, मोहन, ओम प्रकाश, चैतू, जवाहिर, रामरतन, शिवजतन, गुड़िया, पानकली, सोनी, सरोज, स्नेहा ने एक राय होकर उसे तथा उसके परिजनों को लाठी-डंडा व सरिया से मारना-पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से बीच बचाव किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। संवाद