बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को थाना पुरानी बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क का जायजा लिया। वाहन व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद