बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकौरा शिव गुलाम में दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना में पुलिस ने तीन दिन बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहां के यशवीर सिंह ने तहरीर दिया। जिसमें बताया कि 15 अप्रैल को दिन में 11.20 उनकी पत्नी आकांक्षा सिंह बच्चों को लेने सेन्ट बेसिल स्कूल चली गई थी। आधे घंटे बाद 11.50 बजे वापस आने पर देखा तो घर से एक जोड़ा कंगन, कान का झुमका, एक लाकेट, एक चैन, एक अंगूठी सोने की और 30 हजार रुपये नगद किसी ने चोरी कर लिया। संवाद