फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एथलेटिक्स स्पर्धा में आशुतोष व दयानाथ रहे अव्वल

Wed, 18 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषक इटर कालेज सूदीपुर मे एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करते खिलाड़ी
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज रघुराज नगर सूदीपुर में हो रही प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। राष्ट्रीय कृषक इंटर काॅलेज रघुराज नगर सूदीपुर में मंगलवार से तहसील स्तरीय 67वीं क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। 800 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग नेशनल इंटर काॅलेज हर्रैया के आशुतोष प्रथम, अनिल शर्मा द्वितीय व सत्यपाल तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालक वर्ग में दयानाथ निषाद प्रथम, अनुराग शर्मा द्वितीय व धर्मवीर तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में आकाश प्रथम, मोहित द्वितीय व रामदास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह व प्रधानाचार्य महेश सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के हुनर का पता चलता है। इस मौके पर डाॅ. हरेंद्र प्रताप सिंह, विद्याधर वर्मा, अचुत्यानंद तिवारी, श्याम शंकर शुक्ल, विजय सिंह, इंद्रमणि सिंह, घनेंद्र सिंह, चंद्रमणि पांडेय, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें