फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्युत परियोजनाओं में लेटलतीफी ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्युत समिति की त्रैमासिक बैठक में सांसद ने की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला विद्युत समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को हुई। सांसद हरीश द्विवेदी ने विद्युत परियोजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि विद्युत परियोजनाओं के पूर्ण होने पर इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा यदि कोई जनप्रतिनिधि फोन करता है तो विभागीय अधिकारी उसका संज्ञान लें। उस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र ने झटपट पोर्टल योजना से प्राप्त आवेदन 27980 के सापेक्ष 23296 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष 575 कनेक्शन शीघ्र दे दिए जाएंगे। इसके अलावा शहर, गांव के उपभोक्ताओं की ओररे 1912 पर शिकायत करने पर उसका निवारण किया जा रहा है। विधानसभावार एलटी लाइन के जर्जर एबीजर्जर तार बदलवाने का कार्य कराया गया है। इस पर 103.45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 11/4 केबी वितरण परिवर्तक की स्थापना व क्षमता वृद्धि के 13 कार्यों में 34.32 लाख रुपये व्यय हुआ। डीएम अंद्रा वामसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिकारी आपूर्ति व्यवस्था को हरहाल में सुचारू बनाए रखें।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, एडीएम कमलेश चंद्र, अंकुर वर्मा, एक्सईएन रामदास, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें