सल्टौआ में पैदल मार्च करतीं आशा कार्यकर्ता स्रोत संगठन
टिनिच। पीएचसी सल्टौआ परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सात फरवरी 2026 को हुए समझौते को लागू करने और मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई।
जिला संरक्षक फूल चंद्र चौधरी ने बताया कि फरवरी में संगठन के लखनऊ कूच के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की ओर से मानदेय बढ़ाने का समझौता हुआ था। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इसी को लेकर आयोजित बैठक में 23 अक्तूबर को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई। मंडल संरक्षक जगराम यादव ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। रीता देवी, माया देवी, मीरा पांडेय, इंद्रमती, कौशल्या, अन्नपूर्णा, अमरावती, रीना, इंद्रावती, मंजू, सीमा देवी, ललिता, सरिता, पूनम, जयंत्री और किरन मौजूद रहे। संवाद