फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट में आई आशा कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में कार की चपेट में आने से आशा कार्यकर्ता चंदा देवी (48) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह क्षेत्र में काम करने के बाद घर लौट रही थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। नेवादा निवासी चंदा देवी पत्नी जगदंबा प्रसाद बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे क्षेत्र से काम निपटाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कैली रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर मेडिकल कॉलेज कैली पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदा देवी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे धर्मेंद्र और जितेंद्र, बेटियां संगीता, खुशबू और पूजा तथा पति जगदंबा प्रसाद समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मृतका के बेटे धर्मेंद्र कुमार गौड़ की तहरीर पर कार चालक ज्ञान चंद पुत्र रामरतन गुप्ता निवासी नेवादा, थाना वॉल्टरगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें