फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार निवासी पंकज चौधरी (35) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज बस्ती में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे और परिवार का खर्च चलाते थे। 11 सितंबर की शाम महराजगंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया था। परिजन उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज बस्ती के कैली परिसर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सोनूपार मेडिकल कॉलेज कैली पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें