टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को कार्यशाला हुई। बीसीपीएम सर्बजीत चौरसिया ने कहा कि सभी आशा की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र में संचारी रोगों से बचाव के लिए हर घर जाकर लोगों को जलजनित बीमारी के लक्षण की जानकारी दें। साथ ही यदि किसी को भी लक्षण दिखे तो मरीज को पीएचसी पहुंचाएं।
यूनिसेफ के मॉनिटर राजन मिश्रा ने मच्छरों से बचाव के विभिन्न तरीकों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की मच्छरदानी का प्रयोग करें व जहां मच्छर पनप रहो हों उसे रोकने के तरीकों की जानकारी दें। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित कन्नौजिया ने समय से सर्वे पूरा करने केे निर्देश दिए।
मनीष उपाध्याय, संगिनी मंजू जयसवाल, पूनम त्रिपाठी, आशा कमलेश सिंह, बन्दना, मालती, इन्द्रावती, सुशीला, रेनू, नरेंद्र जायसवाल सहित अन्य मौजूद रही। संवाद