फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर-घर दस्तक देंगी आशा-एएनएम...संचारी रोग पर होगा नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ एक अप्रैल को होगा। 30 अप्रैल तक संचालित इस अभियान में 11 विभाग मिलकर संचारी रोग पर नियंत्रण करेंगे। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम घर-घर दस्तक देंगी और बुखार समेत अन्य संक्रमण रोगियों का चिह्नांकन कर बचाव संबंधी टिप्स देंगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से संचारी तो 10 अप्रैल से दस्तक अभियान चलेगा। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इसकी तैयारी बैठक हुई। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि अभियान में नामित सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाएंगे। अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा। जो जनपद, तहसील, ब्लाॅक एवं ग्राम स्तर पर विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करके अभियान संचालित करेगा।
अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेश (आईएलआई), क्षय रोग तथा कुपोषित बच्चों के प्राप्त सूची के अनुसार रोगियों का उपचार किया जाएगा। अभियान की मानीटरिंग, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण तथा विश्लेषण किया जाएगा। कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका एवं नगर पंचायतें मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों के साथ-साथ शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, खुले में शौच न करना तथा मच्छरों के रोक-थाम के लिए जागरूक करेंगी। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

फाॅगिंग व झाड़ियों की सफाई कराए जाने को कहा। पंचायती राज विभाग द्वारा गांव स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा जलनिकासी की व्यवस्था, जलाशय एवं नालियों की सफाई, झाड़ियों की काट-छाट किया जाएगा। पशुपालन विभाग सूअर पालकों को अन्य व्यवसाय जैसे पोल्ट्री उद्योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।
डीएफओ डाॅ. शिरीन, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एके चौधरी, डीडीओ अजय कुमार सिंह, डीडी कृषि अशोक कुमार गौतम, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीआरओ धनश्याम सागर, भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. राजमंगल चौधरी, बीएसए अनूप कुमार, इं. अंकुर वर्मा, डीसी एनआरएल आशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें