फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहालग शुरू होते ही बाजार में रौनक बढ़ी

Mon, 03 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सहालग शुरू होने पर बाजार में कपड़े की खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
बस्ती। सहालग शुरू होते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। कपड़े से लेकर ज्वेलरी एवं अन्य सामग्री की बिक्री तेज हो गई है। ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार हैं।
विज्ञापन

बर्तन कारोबार में भी उछाल आ गया है। शादी-ब्याह के कारोबार से जुड़े सभी छोटे-बड़े व्यवसायियों के यहां ग्राहकों का तांता लग रहा है। इस सीजन में जिले में चार हजार से अधिक शादियां होनी हैं। लगन के दिनों में ऐसा कोई मुहूर्त नहीं जिस दिन दो-तीन सौ से कम शादियां हों।
बैंक्वेट हाल, होटल, टेंट, बैंड बाजा और घोड़ा बग्गी, आतिशबाजी के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। लग्जरी कार, बस भी खूब बुक किए गए हैं। कुछ बरात पार्टी में इस बार दूल्हे राजा विक्टोरिया और बाहुबली बग्घी पर सवार होकर निकलेंगे। बड़े-बड़े प्रतिष्ठान और छोटे कारोबारी लगन में अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में हर जतन किए हुए हैं। कपड़ा, आभूषण, ऑटोमोबाइल कारोबार में जहां तेजी आई है, वहीं शादी-ब्याह के चलते बुटीक, शृंगार, धरिकार, हलवाई, बढ़ई, बावर्ची से जुड़े कारोबार भी उछाल मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें