फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महंगा हुआ सोना तो आॅर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा रुझान

विज्ञापन
फौव्वारा तिराहा ​स्थित मार्ट में सजी आर्टिफिशियल ज्वैलरी फौव्वारा तिराहा ​स्थित मार्ट में सजी आ
विज्ञापन
बस्ती। सोना-चांदी महंगा होने से आॅर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार बढ़ रहा है। महिलाएं खरीदारी करने के लिए दुकानों में पहुंच रही हैं। इससे दुकानों में रौनक आ गई है। इसको देखते हुए दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक डिजाइन के आॅर्टिफिशियल ज्वैलरी का स्टॉक रखे हुए हैं।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत होते ही सजने-संवरने के लिए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी इस समय खरीद रही हैं। महिलाओं का कहना कि सोना-चांदी इतना महंगा है कि उनके पास इतना बजट नहीं है। कम धनराशि में आॅर्टिफिशियल ज्वैलरी के कई आइटम बाजार में मिल जाते हैं। फौव्वारा तिराहा स्थित मार्ट की दुकानदार नाजिया ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा महिलाएं आॅर्टिफिशियल ज्वेलरी ज्यादा खरीद रही हैं। इसको देखते हुए दुकानदारों ने शहरों से ज्वेलरी का स्टॉक पहले से जमा कर लिया है।
बताया कि महिलाएं हार से लेकर मंगलसूत्र, बिंदिया, चेन, कड़े सहित अन्य ज्वेलरी की खरीददारी कर रही हैं। बताया कि 20 हजार तक में ज्वैलरी के कई आइटम मिल जाते हैं। इससे मध्यम वर्ग की महिलाएं आसानी से इनको खरीद लेती हैं। भिउरा गांव की ममता, विमला ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी है तो इसके लिए उसने आॅर्टिफिशियल ज्वैलरी की खरीदारी की है। बताया कि पांच हजार में उसने चार आइटम खरीदे हैं।
विज्ञापन

किरन ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में जेवरात पहनने की परंपरा है। इसको देखते हुए महिलाएं आॅर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद रही हैं। गांधीनगर में दुकानदार अनवर अली ने बताया कि दो साल पहले शहर में सात ही दुकानें थी। इस समय 20 से अधिक दुकानें खुल गई हैं। बड़ी दुकानों में एक दिन में इस समय 30 हजार से अधिक की बिक्री हो रही है। जब कि छोटी दुकानों में 10 हजार रुपये की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें